ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, अस्पताल में व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

इटावा: कानपुर मंडल के कमिश्नर सोमवार को इटावा पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न विभागों का वार्षिक निरीक्षण किया। कमिश्नर ने जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड और अस्पताल की साफ-सफाई का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान आवास के लिए दर-दर भटक रही बुजुर्ग महिला ने कमिश्नर को अपनी आपबीती सुनाई। कमिश्नर ने तत्काल बुजुर्ग के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करवाए जाने के साथ आवास योजना के तहत आवास देने और वृद्धा पेंशन बनवाने के निर्देश दिए। बुजुर्ग महिला 15 दिन पूर्व बढ़पुरा से भटपुरा ग्राम पंचायत से रात्रि तीन बजे 12 किलोमीटर पैदल चलकर कलेक्ट्रेट अधिकारियों से गुहार लगाने पहुंची थी, लेकिन अधिकारियों के कानों में जूं तक नही रेंगी थी। आज वृद्धा ने कमिश्नर के दौरे के दौरान उनसे फरियाद लगाई है। जिसके बाद कमिश्नर ने महिला के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।कमिश्नर राजशेखर ने इटावा में किया निरीक्षण।डेंगू वार्ड का निरीक्षण कियाकानपुर मंडल कमिश्नर राजशेखर सोमवार को वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने ने सबसे पहले लेखागार, राजस्व विभाग का निरीक्षण किया, उसके बाद असलहा विभाग, खनन विभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। असलहा विभाग में शस्त्र स्टेंडर करने वालों की संबधित थानों से पुलिस रिपोर्ट मंगवाकर ही शस्त्र सरेंडर करने के लिए कहा। निकाय चुनाव से पूर्व शस्त्र जमा करवाए जाने पर जोर दिया। जिले में 78 असलहा की दुकानें है, जिनमें से 44 बंद पड़ी हैं और 34 दुकानें संचालित हैं। जिसके लिए सभी का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। असलहा संबधित वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट 21 में से 4 थानों ने सौपी। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।कमिश्नर राजशेखर ने इटावा में बुजुर्ग महिला की बात सुनी।सरकार की योजनाओं को निचले तबके तक पहुंचाने को कहानिरीक्षण के बाद मंडल कमिश्नर ने जिले के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग कर विकास योजनाओं की समीक्षा की और सरकार की योजनाओं को निचले तबके तक पहुंचाने की कार्य योजना पर जोर देने के लिये कहा है। इस दौरान जिलाधिकारी अवनीश राय, एडीएम जयप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर विक्रम राघव, जसवंतनगर एसडीएम ज्योत्सना बंधु समेत जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button