ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

राजकीय इंटर कॉलेज सहजनवा, एनडीआरएफ ने चलाया एक दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम

गोरखपुर:-11वीं वाहनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में गोरखपुर के समस्त राजकीय इंटर कॉलेजों में एनडीआरएफ गोरखपुर की एक टीम द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज राजकीय इंटर कॉलेज सहजनवा के स्कूल के बच्चों को आपदा के दौरान अपना और अपने आसपास के लोगों का बचाव कैसे किया जाए उसके बारे में एनडीआरफ के निरीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है, जिसके द्वारा डेमो देकर स्कूल के बच्चों द्वारा प्रैक्टिस कराई गई।

               आपदा प्रबंधन एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बताया गया कि भूकंप आने पर स्कूल के बच्चों को क्या कार्रवाई करनी चाहिए, रक्तस्राव को रोकने का तरीका, सर्फ दंश-क्या करना है,क्या नहीं करना है, हाथ- पैर में किसी प्रकार का मोच आने पर या फैक्चर होने पर प्रबंधन कैसे करना है, आकाशी बिजली से बचाव कैसे करें, सीपीआर प्रणाली क्या है- इसका प्रबंधन कैसे करें, इंप्रोवाइज्ड स्टेचर एवं राफ्ट तैयार करना, इत्यादि के बारे में ट्रेनिंग टीम द्वारा डेमो दिया गया और स्कूल के बच्चों द्वारा प्रैक्टिस कराई गई। साथ ही साथ स्कूल कमेटी को प्राथमिक उपचार किट भी एनडीआरएफ के निरीक्षक सुधीर कुमार द्वारा सौंपा गया। यह कार्यक्रम प्रिंसिपल श्री आलोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न किया गया।

Related Articles

Back to top button