ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका के लिव इन पार्टनर को मारी गोली, हालत नाजुक

हरियाणा के रेवाड़ी में एक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक को गोली मार दी गई।  धारूहेड़ा थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव जिरोली निवासी मनीष कुमार कुछ समय से प्रिया नाम की महिला के साथ धारूहेड़ा में लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था। मनीष व प्रिया करीब 15 दिन पहले ही धारूहेड़ा में आकर रहने लगे थे। मथुरा के गांव सुनरख का रहने वाला मनोज कुमार शनिवार की रात को मनीष व प्रिया के पास उनके कमरे पर मिलने के लिए आया था। इसी बीच मनोज ने रात को मनीष की कनपटी पर गोली मार दी और बाइक से फरार हो गया।

गोली लगने की सूचना के बाद मनीष के ताऊ का बेटा संतोष मौके पर पहुंचा और उसे रेवाड़ी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद रात को ही धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही पुलिस ने परिजनों के बयान पर रविवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

संतोष कुमार के अनुसार प्रिया पहले आरोपी मनोज के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। प्रिया ने कुछ समय पहले मनोज को छोड़ दिया था और मनीष के साथ धारूहेड़ा आकर रहने लगी थी। मनोज को प्रिया के मनीष के साथ रहने पर ऐतराज था। इसी रंजिश में मनोज ने रात को मनीष को गोली मार दी और फरार हो गया।

रेवाड़ी शहर के निजी अस्पताल में भर्ती मनीष की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उसे ICU में रखा हुआ है और उपचार किया जा रहा है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने फिलहाल संतोष कुमार की शिकायत पर मनोज के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button