ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
बिहार

जेल कैदियों ने ‘भोजन की खराब गुणवत्ता’ को लेकर किया प्रदर्शन

बिहार में कैदियों को खराब खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है। यहां पटना की राजधानी फुलवारीशरीफ जेल के कैदियों ने कथित तौर पर खराब गुणवत्ता वाले भोजन को लेकर प्रदर्शन किया जिसके बाद पटना जिला प्रशासन ने जेल अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी दी कि जेल के कुछ कैदियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और अधिक कैदियों ने इसमें शामिल हो गए, जिसके बाद जेल अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

जेल प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि इस घटना में कोई कैदी घायल नहीं हुआ। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मैंने कल की घटना के संबंध में जेल अधीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. जेलर को भी कैदियों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया गया है। खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जेल अधीक्षक को अपनी रिपोर्ट देने दीजिए।

Related Articles

Back to top button