ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

राजस्थान खाटू श्यामभगदड़ से 3 की मौत के बाद जागा प्रशासन, अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया देश का प्रसिद्ध मंदिर

देश का प्रसिद्ध मंदिर देश भर में विख्यात सीकर का खाटू श्याम मंदिर रविवार रात 10:00 बजे से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है खाटू श्याम मंदिर रविवार रात 10:00 बजे से अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। दरअसल 3 महीने पहले यहां भगदड़ में 3 महिलाओं की मौत हो गई थी। जिसके बाद अब प्रशासन और मंदिर कमेटी ने इस पर निर्णय लेते हुए मंदिर में भक्तों के दर्शन की व्यवस्था और सुरक्षित बनाने के लिए मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में अब खाटू श्याम प्रेमियों को कई दिनों तक मंदिर में दर्शन नहीं हो पाएंगे। मंदिर परिसर में किए जाएंगे ये बदलाव बीते सप्ताह सीकर के कलेक्टर डॉ अमित यादव और एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने इस संदर्भ में बैठक की थी। बैठक के दिन ही तय हो चुका था कि मंदिर को कुछ दिनों के लिए बंद किया जाएगा। ऐसे में रविवार को मंदिर कमेटी ने निर्णय करते हुए मंदिर को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया है। अब खाटू श्याम मंदिर एरिया में लगे जिगजैग में दर्शनों की कतार बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही यहां अन्य भी कई सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। जिससे कि अगले साल फागुन महीने के पहले यहां आने वाले भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। फागुन मेले में यहां करीब 10 दिन में 30 लाख के करीब श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। 1000 साल पुराना है मंदिर मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन किसी भी बात पर यह नहीं चाहता है कि वापस भगदड़ जैसी कोई घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो। सीकर का खाटू श्याम मंदिर करीब 1000 साल भी पुराना है। यह भगवान श्री कृष्ण के बर्बरीक अवतार का मंदिर है। इस मंदिर की मान्यता इतनी है कि यहां राजस्थान के अलावा करीब 10 से 12 राज्यों से भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। मेले के दौरान तो यहां विदेशी लोग भी बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए आते हैं। भगदड़ की घटना के बाद पहले भी कई बार मंदिर को विशेष आयोजनों पर एक दिन पहले तैयारियों के चलते बंद किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button