ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

प्रदूषण का स्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा; राज्य भर में आज बूंदाबांदी के आसार

अमृतसर: पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी के अलावा पंजाब के कुछ हिस्सों में में मध्यरात्रि से शुरू हुई बूंदाबांदी ने ठंडक को बढ़ा दिया है। लेकिन इस बूंदाबांदी से पंजाब के अधिकतर शहरों के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार देखने को मिला है। लुधियाना में जहां यह स्तर येलो लाइन पर पहुंच गया है, वहीं अमृतसर व जालंधर में प्रदूषण का स्तर इस समय सामान्य पर है।जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल का सैटेलाइट व्यू, जिसमें उत्तर भारत को बादलों ने घेर रखा है।पंजाब माझा में अलसुबह 3 बजे से बूंदाबांदी शुरू है। बीच-बीच में बारिश रफ्तार भी पकड़ रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के अन्य राज्यों में भी आज बारिश के आसार बने हुए हैं। जिससे ठंड बढ़ेगी। बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन शाम तक अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जो आज लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करेगी।प्रदूषण के स्तर में गिरावटबारिश के साथ ही अमृतसर व पंजाब के अन्य जिलों में प्रदूषण का स्तर सामान्य हो रहा है। अमृतसर में रात के समय जहां प्रदूषण कण PM2.5 का स्तर 209 था, वहीं सुबह 9 बजे यह 75 पहुंच गया है। इसी तरह जालंधर में रात 12 बजे PM2.5 का स्तर 203 था, जो सुबह 9 बजे 70 AQI दर्ज किया गया है।लुधियाना के प्रदूषण स्तर में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। लुधियाना में रात 12 बजे प्रदूषण का स्तर 336 AQI आंका गया था। वहीं सुबह 9 बजे यहां भी हवा में काफी अधिक सुधार हुआ है और यह 172 AQI दर्ज किया गया है।पूरे राज्य में आज हो सकती है बारिशमौसम विभाग ने सोमवार पूरे पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरा दिन बादल छाए रहने का अनुमान है और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इससे मौसम तो ठंडा होगा, लेकिन प्रदूषण से लोगों को भारी राहत मिलेगी।अमृतसर – सुबह 8 बजे न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहने का अनुमान है। सुबह 8 बजे तक अमृतसर में 0.6 MM बारिश दर्ज की गई।जालंधर- जालंधर का तापमान आज 13 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। यह बीते कल से तकरीबन 4 डिग्री तक ठंडा है। वहीं आज पूरा दिन बारिश होने व बादल छाए रहने का अनुमान है।लुधियाना- लुधियाना में सुबह न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। पूरा दिन बादल छाए रहे व दिन में बूंदाबादी पड़ने का भी अनुमान है।

Related Articles

Back to top button