ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुरैना

ग्वालियर शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया रेप शादी से मुकरने पर युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट

ग्वालियर में एक परिचित युवक ने युवती को प्यार का इजहार कर अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने विरोध किया तो उसे शादी करने का भरोसा दिलाकर चुप करा दिया। जब काफी समय बीत गया तो युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो वह आजकल शादी करने की कहकर टालता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह शादी करने से साफ मुकर गया। कहा कि अगर उसने दोबारा शादी के लिए कहा तो वे उसे बदनाम कर देगा। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला ग्वालियर के कंपू थाना पुलिस ने पिछोर निवासी 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर रणवीर कुशवाह पुत्र कमल किशोर कुशवाह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि वह छह साल पहले रणवीर की बहन के मकान में किराए से रहती थी। यहां पर रणवीर आता-जाता था और फिर उसके पिता ने एक घर ले लिया, तो वह अपने घर में रहने चले गए। यहां पर रणवीर आता-जाता था और एक दिन उसने उसे मिलने के लिए अपने कमरे माधव डिस्पेंसरी के सामने बुलाया और यहां पर आते ही आरोपी ने प्यार का इजहार किया और शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया और उससे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। साथ ही धमकी दी कि वह उससे शादी नहीं करेगा और इसी तरह शोषण करेगा, उसकी बात नहीं मानने पर वह उसे बदनाम कर देगा। धोखे और दुष्कर्म की शिकार पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है कंपू थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है उसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button