शौच के लिए गए थे जंगल में, इलाज के दौरान हुई मृत्यु

संभल: बुजुर्ग के आठ बच्चे थे।संभल में जंगल में शौच को गए बुजुर्ग पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक बुजुर्ग के 8 बच्चे हैं। जिसमें 4 लड़के और 4 लड़कियां है। बुजुर्ग के परिजनों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों को दी है।पूरा मामला जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर के जंगल का है। जहां रविवार की सुबह बुजुर्ग अकबर हुसैन शौच करने के लिए जंगल गए थे। उसी दौरान बुजुर्ग पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। बुजुर्ग ने बचने का प्रयास किया लेकिन सांड ने बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया।बुजुर्ग की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन जंगल की ओर दौड़े और लहूलुहान पड़े बुजुर्ग को उपचार के लिए संभल के जिला संयोजक चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया और कुछ देर बाद ही बुजुर्ग अकबर हुसैन को मृत घोषित कर दिया।शोकाकुल परिजन।बुजुर्ग की मौत की खबर मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आवारा सांड के हमले से बुजुर्ग की मौत की सूचना थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों को दी गई है। बताया गया कि मृतक खेती किसानी का काम करते थे। बच्चे भी उन्हीं के साथ खेतों में काम कर घर का गुजारा चलाते थे।




