ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

केसीआर सरकार लोगों पर कर रही जुल्म, तेलंगाना में सूर्योदय अब दूर नहीं : मोदी

बेगमपेट । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे के बाद दक्षिण भारत की यात्रा पर हैं। आज तेलंगाना में बेगमपेट हवाई अड्डे में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि तेलंगाना के नाम पर फलने-फूलने और राज्य पर शासन करने वाले लोगों ने राज्य की प्रगति को धीमा कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तेलंगाना के लोगों की प्रतिभा के साथ अन्याय किया है। भाजपा के मेहनती कार्यकर्ताओं के कारण अब अंधेरा छंटने लगा है। यह हाल के चुनावों के नतीजों से स्पष्ट है।
पीएम मोदी ने कहा कि हाल के उपचुनाव बताते हैं कि सूरज निकलेगा और तेलंगाना में कमल खिलेगा। तेलंगाना के लोगों ने जिस राजनीतिक पार्टी पर सबसे ज्यादा भरोसा किया, उसी पार्टी ने तेलंगाना के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात किया। जब अँधेरा बढ़ता है, उस स्थिति में कमल खिलना शुरू हो जाता है। भोर से ठीक पहले, तेलंगाना में कमल खिलता देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button