ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

आरोपी महिलाएं वाहन चालकों की वीडियो बनाकर करती थी ब्लैकमेल; मांगे 5 लाख रुपए

चंडीगढ़: बठिंडा पुलिस की गिरफ्त में लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य।बठिंडा के चौक-चौराहों पर देर शाम वाहन चालकों से लिफ्ट मांगकर उनसे लूटपाट करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासल की है। बठिंडा की थाना कोतवाली पुलिस ने गिरोह की 5 महिलाओं समेत दो पुरूष गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान बठिंडा के परसराम नगर की रहने वाली काजल, नेहा, इंद्रजीत कौर, परवीना कौर, जसविंदर कौर समेत जगसीर सिंह और मोगा के गांव खराज निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों जैतों निवासी कोमल और गगनदीप सिंह को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि गणेशा बस्ती बठिंडा के रहने वाले मोहन लाल ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 6 नवंबर को 2 महिलाओं ने उनसे लिफ्ट मांगी। जब उन्होंने महिलाओं को अपनी कार में बैठा लिया तो थोड़ी दूर जाते ही आरोपी महिलाओं ने उनका मोबाइल और कैश लूट लिया। यहां तक की एक महिला ने साजिशन एक वीडियो बनाई और उसके जरिए मोहन लाल को ब्लैकमेल कर उनसे 5 लाख रूपए की डिमांड की। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने के प्रयास में है कि इस गिरोह द्वारा बठिंडा समेत अन्य जगहों पर कितनी वारदातों को अंजाम दिया गया है।

Related Articles

Back to top button