ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मस्ती- मजाक में युवक के अंदर गैस भरते ही फूला शरीर, आंतें फटने से मौत

कानपुर में रनियां की एक फैक्टरी में दोस्तों ने मजाक-मजाक में एक युवक के मलद्वार से गैस भर दी। गैस भरते ही युवक का शरीर फूल गया और आंतें फटने से अस्तपाल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में एक सहकर्मी को हिरासत में लिया गया है।

नौबस्ता निवासी दयाशंकर दुबे रनियां स्थित केटीएल प्लास्टिक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर थे। फैक्ट्री की बस से वह रनियां स्थित प्लांट पहुंचे। दोपहर में साथी कर्मचारी ने उनकी पत्नी नीलम को फोन किया। उनका ईएसआई कार्ड लेकर काकादेव स्थित एक कुलवंती हॉस्पिटल पहुंचने को कहा। घबराई नीलम कुछ देर में अस्पताल पहुंच गई, जहां उनके पति भर्ती थे। साले के अनुसार उसने साथी कर्मचारी से हालत खराब होने की वजह पूछी तो पता चला कि सहकर्मियों ने उनके मलद्वार से पेट में गैस भर दी थी। चंद सेकेंड में ही गैस से उनका शरीर फूल गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई।

पत्नी नीलम के अनुसार उनका किसी से विवाद नहीं था लेकिन फैक्ट्री के कुछ लोगों से मनमुटाव चलता था। उन्होंने अकबरपुर थाने में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात बताई। रनियां थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्ट्री कर्मी के शव का पोस्टमार्टम कानपुर नगर में कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिया गया सहकर्मी घटना के समय दयाशंकर के करीब था।

Related Articles

Back to top button