ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

दुकानों पर खाद-बीज के सैंपल लेने गए थे; 10-12 लोगों ने की मारपीट, सिर-आंख में चोटें

बठिंडा: घायल डॉ. धर्मेंद्रजीत सिंह।पंजाब के बठिंडा शहर में खाद का सैंपल लेने गए प्रखंड कृषि अधिकारी पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिय। इस घटना में डॉ. धर्मेंद्रजीत सिंह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी सिविल अस्पताल में एकत्र हो गए और घटना की कड़ी निंदा की। प्रखंड अधिकारी के सिर व आंख में चोटें आई हैं।सैंपल लेने गए थेकृषि विभाग के अधिकारी जगपाल सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के आदेश के बाद कृषि विभाग की विभिन्न टीमें खाद और कीटनाशकों के सैंपल ले रही हैं। उन्होंने कहा कि रामपुरा फूल के प्रखंड कृषि अधिकारी डॉ. धर्मेंद्रजीत सिंह की ड्यूटी बठिंडा शहर में खाद के सैंपल भरने और जांच करने में लगी है। वह अपने चार अन्य साथियों के साथ शहर में रॉकी पेस्टिसाइड्स की दुकान का जायजा लेने गये थे।फोन आने पर बाहर निकलेदुकान का निरीक्षण करने के दौरान डॉ. धर्मेंद्रजीत सिंह को किसी का फोन आया। जिसके चलते वह दुकान से बाहर चला गया। इसी दौरान पीछे से आए करीब 10 लोगों डॉ. धर्मेंद्रजीत सिंह पर हमला किया। हमलावरों ने प्रखंड कृषि अधिकारी के सिर पर किसी चीज से प्रहार किया। उससे उनके सिर और आंख पर चोट लग गयी।सीसीटीवी से खुलेगा भेदघटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उक्त घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि हमला किसी ऐसे व्यक्ति ने किया जो खाद और दवाओं के सैंपल भरने से परेशान था, ने धर्मेंद्रजीत सिंह पर हमला किया।

Related Articles

Back to top button