ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कृष्ण बिहारी राय बोले- नगरपालिका ने किया चहुमुखी विकास, आवागमन में होगी सहूलियत

गाजीपुर: गाजीपुर नगर पालिका परिषद ने वार्ड नंबर 3 विवेकानन्द में 28 लाख की लागत से दो सड़के बनवाई है। नवनिर्मित दोनों सड़कों का लोकार्पण भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया।कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि आज प्रभात नगर कालोनी में जिस प्रकार का सड़क व ढक्कन युक्त नाली का निर्माण करने का काम सरिता अग्रवाल ने किया है। वास्तव में आज प्रभात नगर कालोनी के नामकरण की पुष्टि हो रही है। विकास का सूरज कभी अस्त न हो इसकी जिम्मेदारी आम जनता की होती है। भविष्य में आपको निर्णय करना है। नगर पालिका ने जिस प्रकार से विभिन्न क्षेत्रों में विकास का कीर्तिमान स्थापित किया है, वह प्रशंसनीय है। नगर की गलियों को ढक्कन युक्त नाली बनाकर उसी लेबल में सड़क बनाकर, उस सड़क को चौड़ा करना अपने आप में एक बेहतरीन कार्य दर्शाता है।गाजीपुर में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण।नगर वासियों को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैनगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि हम नगर वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित हैं। हमने बहुत सारे विकास कार्य किए और लगातार विकास का क्रम जारी है। उन्होंने स्वच्छता को लेकर लोगों से समय से कूड़ा देने की अपील की।यहां हुआ सड़क का निर्माणपूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि तुलसी सागर पश्चिमी में कालिका प्रसाद के मकान से सुशीला श्रीवास्तव के मकान होते हुए जग्गन सिंह यादव के मकान तक ढक्कन युक्त नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 12 लाख की लागत से और प्रभात नगर कालोनी में मनोज यादव के मकान से रितु राय के मकान तक नाली व इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 16 लाख से हुआ है। कुल 28 लाख की लागत का लोकार्पण कर जनता को सुपुर्द कर दिया गया है। नगर पालिका लगातार विकास कार्यों को अंजाम दे रही है।

Related Articles

Back to top button