ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अमेरिका मे बच्चे की चाहत मे महिला ने गर्भवती मां की कोख चीरकर बाहर निकाला बच्चा…

अमेरिका की एक अदालत ने हत्या के आरोप में एक महिला को मौत की सजा सुनाई है। महिला ने एक बच्चे की चाहत में क्रूरता की सारी हदों को पार कर दिया। उसने एक गर्भवती महिला को पीट-पीटकर मार डाला। इतना ही नहीं, उसके पेट को चीरकर बच्चे को भी निकाल लिया, जिसकी बाद में मौत हो गई। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी महिला को ‘दानव’ का नाम भी दिया।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के न्यू बॉस्टन की रहने वाली टायलर रेना पार्कर ने 21 साल की महिला सीमन्स हैनकॉक की हत्या कर दी थी। जिस समय यह हत्या की गई, हैनकॉक गर्भवती थीं। जांच में पाया गया कि पार्कर ने हैनकॉक की हत्या के लिए पहले हथौड़े से सिर पर वार किया और बाद में चाकू से उसका पेट चीर डाला। तीन अक्तूबर को आरोपी पार्कर को मामले में दोषी ठहराया गया था।

100 से ज्यादा चाकू से वार
आरोपी महिला ने हैनकॉन की हत्या के लिए सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद उसने कम से कम 100 बार उसके शरीर को चाकुओं से गोदा। बाद में उसका पेट चीरकर बच्चा बाहर निकाल लिया और उसे अगवा कर लिया। हालांकि, कुछ समय बाद उसकी भी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पार्कर का ऑपरेशन के जरिए गर्भाशय निकाल दिया गया था, जिस कारण वह मां नहीं बन सकती थी। उसे डर था कि कहीं इस कारण उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे छोड़ न दे। ऐसे में उसने अपने प्रेग्नेंट होने की झूठी खबर फैला दी। खुद को प्रेग्नेंट दिखाने के लिए उसने फेक सिलिकन का इस्तेमाल किया। हालांकि, जब डिलीवरी का समय आया तो उसने बच्चे की चाहत में एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।

Related Articles

Back to top button