ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

लूटी गई रकम के साथ 7 लुटेरे गिरफ्तार, 1 लाख 37 हजार रुपये की थी लूट

देवरिया: देवरिया में पुलिस ने सात लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई रकम को बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।आइए बताते हैं पूरा मामला जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लगडा बाजार से धुसवा की तरफ जाने रास्ते में पड़ने वाले उदयपुरा के निकट आम के बगीचे के पास से एक व्यक्ति से अज्ञात लुटेरों ने 1 लाख 37 हजार रुपये की लूट की थी। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर बरियार पुर थाने में लूट का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।मुखबिर ने दी संदिग्धों की जानकारीबुधवार को थानाध्यक्ष बरियारपुर सुभाष चन्द्र पाण्डेय पुलिस बल के साथ वांटेड अभियुक्तों की गिरफ़्तारी के लिए क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सरौरा से धूमनगर जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले विद्यालय श्रीमती चन्द्रवती देवी इण्टर कालेज के पीछे सागौन के बगीचे में संदिग्ध लोगों की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को दबोच लिया।ये लोग हुए गिरफ्तारकड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम और पता क्रमशः प्रमोद कुशवाहा उर्फ राज पुत्र रामविलाश मौर्या निवासी डीहाखुर्द थाना रामपुर कारखाना,शक्ति यादव पुत्र मुन्ना यादव निवासी डीहाखुर्द थाना रामपुर कारखाना,रुद्रेश मिश्रा पुत्र पशुपतिनाथ मिश्रा निवासी मुजहना घाट थाना तरकुलवा,सन्नी यादव पुत्र रमेश यादव निवासी नौतन थाना बरियारपुर, जाहिद अंसारी पुत्र नूर मोहम्मद अंसारी निवासी गुदीजोर थाना तरकुलवा, सोनू कुमार पुत्र ध्रुव प्रसाद निवासी नौतन थाना बरियारपुर, सतीश कुमार गोड पुत्र अनिल गोड निवासी कुशहरी थाना बरियारपुर, बताया।

Related Articles

Back to top button