ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

नेशनल हाईवे पर टेम्पो ने बाइक में मारी टक्कर,मेले से घर लौट रहा था परिवार

श्रावस्ती: श्रावस्ती में सड़क हादसे में मासूम की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।श्रावस्ती में नेशनल हाईवे 730 भगवानपुर बनकट के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास बुधवार रात 2:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।गोंडा के ग्राम लक्ष्मणपुर लाल नगर निवासी तिवारी राजभर अपने पत्नी और बच्चे रितेश राजभर के साथ थाना नवीन मॉडन श्रावस्ती गांव वीरपुर अपने ससुराल आए थे। बुधवार को सीताद्वार पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला देखने के बाद वह अपने पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से बुधवार को घर लौट रहे थे।हादसे में मासूम की मौत के बाद जुटी भीड़।शव लेकर गोंडा गए परिजननेशनल हाईवे 730 भगवानपुर बनकट के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास रात 2:00 बजे बाइक को टेम्पो ने टक्कर मार दी। हादसे में तिवारी का मासूम बच्चा रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव को अंतिम संस्कार के लिए गोंडा ले जाया गया है।

Related Articles

Back to top button