ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कई दिनों से परेशान हैं परिवार, बोले- बिजली विभाग के कर्मचारी मांग रहे पैसा

इटावा: इटावा के इकदिल नगर पंचायत में काशीराम कालोनी की विद्युत लाइन काट दी गई है। जिससे वहां रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। सभी कालोनी निवासी बुधवार को कलेक्ट्रेट में गुहार लगाने पहुंचे। पीड़ितों ने विद्युत विभाग के कर्मियों पर एक हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। कई दिनों से पूरी कालोनी की लाइन काट दी गई है।150 से ज्यादा परिवार हो रहे हैं प्रभावितबताते चलें बुधवार को कालोनी के लोग कचहरी परिसर में अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देने पहुंचे। इकदिल नगर पंचायत में स्तिथ काशीराम कालोनी में रहने वाले करीब 150 परिवार की लाइट विद्युत कर्मचारी ने काट दी है। दीपावली से पूर्व भी कालोनी की लाइट विभाग के कर्मियों द्वारा काट दी गई थी। लेकिन त्यौहार के मद्देनजर फिर से कनेक्शन जोड़ दिया गया था। त्यौहार गुजरने के बाद फिर से कनेक्शन काट दिया गया है। वही पीड़ितों का आरोप है कि सोनू नाम के लाइन मैन के द्वारा प्रति परिवार से एक हजार की डिमांड की जा रही है।काशीराम कॉलोनी की लाइट जोड़ने की मांगस्वाति सिंह नारी महिला संगठन की जिला अध्यक्ष ने बताया है कि काशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोग काफी बेहद गरीब हैं। बिजली विभाग की दबंगई के कारण उनकी लाइट काट दी गई है। जिसमें बिजली विभाग के कई कर्मचारी हैं जो कि घूसखोरी करते हैं। आसाराम गोयल पूर्व चेयरमैन ने बताया कि काशीराम कॉलोनी की लाइट भेदभाव के कारण नहीं जोड़ी जा रही है। जिसकी वजह से वहां पर रहने वाले लोग काफी परेशान हैं। अधिकारियों से काशीराम कॉलोनी की लाइट जोड़ने की मांग की है।कर्मचारियों के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांगकाशीराम कॉलोनी में रहने वाली जमीला ने बताया है कि काशीराम कॉलोनी में लाइट ना होने की वजह से पूरी ही कॉलोनी कब्रिस्तान की तरह दिखाई देती है। घर पर चोरों की दहशत हमेशा बनी रहती है। जमीला का कहना है कि बिजली कर्मचारी सोनू वर्मा के द्वारा बिजली को जोड़ने के लिए हजार, पांच सौ रुपए मांगे जा रहे हैं। जिसकी शिकायत को लेकर मजिस्ट्रेट को काशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने शिकायत पत्र दिया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button