ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ नाम, खेल मंत्री ने किया सम्मान

चंडीगढ़: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहने वाले व्यापारी दीपक गर्ग ने ट्रेड मिल पर 15 किलोमीटर की लगातार दौड़ लगाकर रिकार्ड बना डाला। उनकी इस उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज किया है। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दीपक को उनकी इस उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।1.40 मिनट दौड़े दीपकपिहोवा कस्बे के व्यापारी दीपक गर्ग ट्रेडमिल पर एक घंटा 40 मिनट लगातार दौड़े। इस दौरान उन्होंने 15 किलोमीटर की दूरी तय की, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके बाद उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। इंडिया बुक की ओर से अपने अकाउंट्स पर इसकी जानकारी भी शेयर की गई है।पिहोवा कस्बे के व्यापारी दीपक गर्ग ट्रेडमिल पर एक घंटा 40 मिनट लगातार दौड़े।खेल मंत्री बोले दीपक युवाओं की प्रेरणाखेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि दीपक गर्ग जैसे युवा सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने अपने व्यस्त कारोबारी समय में से सेहत के लिए टाइम निकाल कर खुद को फिट रखा हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। दीपक ने बताया कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की तरफ से हाल ही में एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें उन्हे यह उपलब्धि मिली है।गोल्ड मेडल मिलाइंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में देश के दूसरे राज्यों के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। इसमें दीपक ने पहला स्थान प्राप्त करके नया रिकॉर्ड कायम किया है। दीपक की इस उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की ओर से प्रशस्ति पत्र और गोल्ड मेडल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button