ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

1607 वर्ग फुट जगह से कबाड़ निकाल बेचा, कमाए 1.13 लाख रुपए

अमृतसर: अमृतसर हेडक्वार्टर में खाली किया गया कमरा व बेचा गया कबाड़ का सामान।पंजाब के अमृतसर कस्टम विभाग ने बीते दिनों अपना सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पंजाब के अंदर अपने विभिन्न कार्यालयों में बंद पड़े कबाड़ को साफ किया और वहां से एकत्रित सामान को बेचा। जिसके बाद उन्हें अपने काम के लिए जहां अतिरिक्त जगह मिली, वहीं लाख रुपए से अधिक उन्होंने कबाड़ बेच बचा भी लिया।अमृतसर कस्टम के पठानकोट कार्यालय से निकला कबाड़ का सामान।कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि अमृतसर रेंज की तरफ से उनके अमृतसर रेजिडेंट, अमृतसर हेडक्वार्टर, पठानकोट और भिखीविंड स्थित कार्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग ने 799 फाइलों का निरीक्षण करके व सभी जरूरी कार्रवाइयों करके इनका समाधान किया गया। इस दौरान 1607 वर्ग फुट जगह को खाली किया गया और वहां रखी टूटी कुर्सियों, टेबल, कंप्यूटर, अल्मारियां व अन्य सामान को डिस्पोज ऑफ कर दिया गया।1.13 लाख रुपए किए अर्जितअधिकारी ने जानकारी दी कि कई सालों का सामान निकालने के बाद अब विभाग के पास अपने काम के लिए 1607 वर्ग फुट जगह अतिरिक्त मिल गई। जिनमें कई एयरकंडीशंड कमरे भी हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान जितना भी सामान निकला और उसे कबाड़ में बेचा गया तो उससे विभाग को 1.13 लाख रुपए इकट्‌ठे भी हुए हैं। जिसे विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button