ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बोले- चिटफंड और नान घोटाले की ED से कराएं जांच, मैं सहयोग को तैयार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में हुए नागरिक आपूर्ति निगम-नान और चिटफंड घोटाले पर विवाद जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर दिये एक बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान की गुगली डाली है। उन्होंने कहा, 2014 से 2018 तक छत्तीसगढ़ और केंद्र में भाजपा की ही सरकार थी। लेकिन उसमें न तो चिटफंड घोटाले की जांच हुई और न ही नान घोटाले की। मैं सहयोग को तैयार हूं आप दोनों मामलों की ED-प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराइए।दरअसल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस पार्टी अगर हिमाचल प्रदेश की सत्ता में बैठ गई तो वे दिल्ली में मुझे हिमाचल के लिए काम नहीं करने देगी। जवाब में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने चिटफंड और नान का मामला उठा दिया। उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री जी! 2014-2018 तक छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार थी, केंद्र में भी भाजपा की सरकार थी लेकिन ना ही चिटफंड घोटाले की जांच हुई, ना नान घोटाले की। मैं तो सहयोग करने को तैयार हूं, आप दोनों जांच ED से करवाइए। डॉ. रमन सिंह जी ने आपका साथ नहीं दिया लेकिन मैं दूंगा।’मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने लिखा, “भाजपा के मुख्यमंत्री पता नहीं आपका सहयोग क्यों नहीं करते। हमारा पूरा सहयोग 2024 तक आपको मिलेगा। आप छत्तीसगढ़ में भाजपा काल में हुए घोटालों की जांच शुरू करवाइए। हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनते ही आपको जयराम जी और नड्डा जी की सिर फुटव्वल से मुक्ति मिलेगी, हिमाचल को कुशासन से।’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रवास पर हैं। वहीं प्रधानमंत्री भी वहां ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 12 नवंबर को मतदान होना है।एक दिन पहले ही ED को पत्र लिखा थामुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 नवंबर को ही प्रवर्तन निदेशालय-ED के निदेशक को दो अलग-अलग पत्र लिखा था। पहले पत्र में उन्होंने नान घोटाले की जांच की मांग की थी। उनका कहना था, भाजपा शासन के समय जांच अधिकारी ने आरोपियों के पास से मिली लेन-देन की डायरी में से सीएम सर और सीएम मैडम के नाम से जुड़े मामले को दबा दिया। कई आरोपियों को क्लीनचिट दे दी गई। जबकि इस घोटाले की रकम को कई जगह खपाने के तथ्य हैं। वहीं चिटफंड घोटाले में तत्कालीन मुख्यमंत्री, उनका परिवार और कई मंत्री फर्जी कंपनियों के स्टार प्रचारक बने हुए थे। उसमें मनी लॉन्ड्रिंग भी हुई है।रमन सिंह ने आरोपों को बौखलाहट बतायाइधर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नान घोटाले और चिटफंड घोटाले के आरोपों को खारिज करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विपक्ष में थे तब भी यही आरोप लगाते रहे। अब जिम्मेदार पद पर बैठे हैं, तब भी उनको मेरा ही चेहरा दिखता है। वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। रमन सिंह ने दावा किया कि चिटफंड मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस उनके बेटे अभिषेक सिंह सहित सभी स्टार प्रचारकों को क्लीनचिट दे चुकी है। वहीं आय से अधिक संपत्ति मामले में आयकर विभाग शपथपत्र पर न्यायालय को बता चुके है कि चुनाव आयोग को दिए उनके हलफनामें में दर्शाई आय और उनकी संपत्ति में कुछ भी गड़बड़ नहीं है। डॉ. रमन सिंह ने यह भी कहा, चार साल से छत्तीसगढ़ पुलिस की एसआईटी नान मामले की जांच आखिर क्यों नहीं कर पाई।

Related Articles

Back to top button