ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

पत्नी को किया कॉल और बोला-फंस गया हूं, मुझे बंधक बना लिए हैं, 10 लाख की मांगी फिरौती

बिलासपुर: पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर पर ही  बिलासपुर में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी डीलर पांच दिन पहले अंबिकापुर गए थे और वहां से अपनी पत्नी को वापस घर आने की जानकारी दी थी। तभी रात करीब 11.30 बजे पति का कॉल आया और बताया कि वह फंस गया है और उसे बंधक बना लिया गया है। उसे छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपए लगेंगे।फो कॉल के बाद से पॉपर्टी डीलर का मोबाइल बंद है और अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने शिकायत के बाद अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी निवासी वकील अंसारी प्रापर्टी डीलर है। उनकी पत्नी अकबरी खातुन (35) गृहिणी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति बीते 3 नवंबर को कार से अंबिकापुर अपने परिचित आरएस बागड़िया से मिलने के लिए गए थे। इसके बाद से वह गायब हैं।पत्नी को घर लौटने दी थी जानकारीवकील की पत्नी अकबरी खातुन ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 8 बजे उसके पति ने मोबाइल से कॉल कर बताया कि वह घर लौट रहे हैं। इसके बाद रात 11 बजे भी कॉल आया और सुबह तक घर पहुंचने की जानकारी दी। इसके आधे घंटे बाद कॉल आया और मोबाइल बंद हो गया।प्रापर्टी डीलर की पत्नी ने अपहरण और फिरौती मांगने की शिकायत की है।रात 11.30 बजे किया कॉल, बोला- बंधक बना लिए हैं, 10 लाख लगेंगेउनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 11.30 बजे उनके पति वकील अंसारी ने मोबाइल से कॉल किया था। उसने बताया कि वह एक जगह फंस गया है। ज्यादा से ज्यादा पैसों की व्यवस्था करनी होगी। 10 लाख रुपए लगेंगे। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया है और उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।रिकॉर्डिंग सुनने के बाद अंबिकापुर पहुंची पुलिसपुलिस को अपहृत वकील अंसारी की पत्नी ने कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है, जिसे सुनकर पुलिस अंबिकापुर भी गई थी। वकील के दोस्त से पूछताछ कर पुलिस संदेहियों की जानकारी जुटाकर लौट आई है। बताया जा रहा है कि इस वारदात में एक संदेही अभिषेक अयाची व उसके अन्य साथियों का नाम सामने आया है।संदेह के दायरे में है प्रॉपर्टी डीलर, पुलिस कर रही जांचपुलिस अपहरण और फिरौती के इस मामले को लेकर संदेह भी जता रही है। पुलिस का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर का मोबाइल ऑन-ऑफ हो रहा है। जांच में कई अलग-अलग तथ्य सामने आ रहे हैं। उसके कुछ पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, जिसके आधार पर इस पूरे मामले में पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर पर भी शक हो रहा है।परिचित बोला- पैसे के लेनदेन का है विवादपुलिस ने इस केस में अंबिकापुर में रहने वाले आरएस बागड़िया से भी बात की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास भी वकील अंसारी का कॉल आया था, जिसमें उन्होंने पैसे के लेनदेन के नाम से संदेही अभिषेक व उसके साथियों के बंधक बनाने की बात कही थी। बागड़िया से जानकारी जुटाकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।TI बोले- पैसे के लेनदेन का हो सकता है विवाद, जांच के बाद खुलेगा मामलाTI सागर पाठक ने बताया कि इस केस में महिला से मिले रिकॉर्डिंग के आधार पर अपहरण का केस दर्ज किया है। रिकॉर्डिंग में वकील अंसारी खुद बात कर रहा है। ऐसे में अपहरण के इस केस में खुद प्रॉपर्टी डीलर भी शक के दायरे में है। पुलिस उससे जुड़े हर पहलुओं की जांच कर रही है और वकील अंसारी के साथ ही संदेहियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button