ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

दुनिया के समक्ष परमाणु खतरा गहराया : अध्यक्ष, संयुक्त राष्ट्र महासभा

संयुक्त राष्ट्र| संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने चेतावनी दी है कि दुनिया दशकों बाद इस समय बहुत गंभीर रूप से परमाणु खतरे का सामना कर रही है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार 2021 के लिए आईएईए की पिोर्ट पर महासभा की बैठक में टिप्पणी करते हुए कोरोसी ने बुधवार को सदस्य देशों से परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ सहयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान घटनाक्रम की प्रवृत्ति भयावह है। इस समय दुनिया दशकों बाद इतने गंभीर रूप से परमाणु प्रसार और परमाणु तबाही के खतरे का सामना कर रही है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष ने इस चिंता को बढ़ा दिया है, इससे वैश्विक ऊर्जा संकट भी उत्पन्न हो रहा है और कीमतें भी बढ़ रही हैं।

कोरोसी ने कहा कि परमाणु खतरे को रोकने के लिए यूक्रेन के जापोरिज्जिया में एक आईएईए मिशन वहां के परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, हम यूक्रेन और उसके बाहर परमाणु सुरक्षा को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।

कोरोसी ने सभी पक्षों से परमाणु सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईएईए के साथ सहयोग करने का आग्रह किया और परमाणु मुद्दों के बारे में आईएईए द्वारा प्रदान की जाने वाली जानकारी के महत्व को दोहराया।

उन्होंने कहा कि परमाणु अप्रसार की व्यवस्था को खत्म करने के कदम बहुत खतरनाक हैं, यह शांति और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है।

कोरोसी ने कहा कि जैसे-जैसे अधिकतर देश अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए परमाणु ऊर्जा की ओर रुख करते हैं, तो परमाणु प्रौद्योगिकियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आईएईए की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button