ग्वालियर
ग्वालियर सूदखोर से परेशान व्यक्ति ने तेजाब पीकर की आत्महत्या
ग्वालियर शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर निवासी 60 साल के अशोक राय पेशे से ऑटो चालक थे। उसने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास ऑटो साइड से खड़ा किया और तेजाब पी लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो वहां पर मौजूद लोग और परिजन उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक ने दुल्लपुर निवासी जण्डेल गुर्जर से 4 साल पहले 5 हजार रुपए उधार लिए थे। उसके बदले वह अभी तक 90 हजार रुपए चुका था। इसके बाद भी वह पैसों की मांग कर रहा था। और आए दिन उसकी बेइज्जती करता था। इससे वह परेशान था। सूदखोर आज भी उसे प्रताड़ित किया था, ऐसे में उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। ऑटो चालक की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद मर्ग कायम कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


