ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

वॉलीबॉल मैच के बाद एनआईटी कैंपस श्रीनगर में छात्रों के बीच हाथापाई

श्रीनगर। देर रात जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के छात्रों ने कैंपस में खूब बवाल काटा। पुलिस के मुताबिक कैम्पस में दो समूहों के बीच देर रात हाथापाई हुई, जिसमें दोनों पक्षों के 5 छात्र घायल है। श्रीनगर पुलिस के अनुसार एक वॉलीबॉल मैच खत्म होने के बाद यह झड़प हुई है। झड़प के बाद पुलिस एनआईटी अधिकारियों के अनुरोध पर परिसर में दाखिल हुई।
पुलिस ने बताया कि एनआईटी कैंपस में स्थिति अब सामान्य है। वहीं श्रीनगर पुलिस ने ट्विटर हैंडल पर घटना की जानकारी देकर कहा कि एनआईटी श्रीनगर में देर रात हाथापाई हुई है। इस हाथापाई में वॉलीबॉल मैच के खत्म होने के बाद विभिन्न बैचों के छात्रों के 2 समूह आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के 5 छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। एनआईटी अधिकारियों के अनुरोध पर पुलिस ने परिसर में प्रवेश किया और अब स्थिति सामान्य है।
इसके पहले पिछले महीने भी एनआईटी श्रीनगर सुर्खियों में था। दरअसल एशिया कप के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। इस लेकर संस्थान ने भारत-पाक क्रिकेट मैच, ग्रुप में नहीं देखने का फरमान जारी किया था। इसके साथ ही मैच से संबंधित कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर नहीं डालने का आदेश दिया था। यह आदेश ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ की ओर से जारी किया गया था। आदेश में यह भी कहा गया था कि मैच के दौरान छात्र अपने आवंटित कमरों में ही रहें।

Related Articles

Back to top button