ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दादा-पोती दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे वापस; पानी निकालते वक्त फिसला पैर

कोरबा: आपस में घटना की चर्चा करते हुए ग्रामीण।कोरबा जिले के ग्राम गोढ़ी में कुएं में गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बजुर्ग अपनी 9 साल की पोती के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। मामला रामपुर चौकी इलाके का है। मंगलवार को गोढ़ी गांव के रहने वाले अगरसाय (65 वर्ष) अपनी 9 साल की पोती नंदिनी के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गया था।दशगात्र कार्यक्रम में भोज खाकर दादा-पोती वापस घर लौट रहे थे, तभी अगरसाय को प्यास लगी। गांव के रास्ते में ही सड़क किनारे कुआं देखकर वो रुक गया और पानी निकालने की कोशिश करने लगा। तभी रस्सी टूट गई और झटके से दादा भी फिसलकर कुएं में जा गिरा। दादा को पानी में डूबता देखकर पोती भागते हुए अपने घर गई और परिवारवालों को पूरी बात बताई।घटना के बाद जमा लोग।परिजन और गांववाले आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और अगरसाय को कुएं बाहर निकाला। बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे फिरतु राम खड़िया ने बताया कि उसके पिता जी उसकी बड़ी बेटी नंदिनी को लेकर गांव के रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। खाना खाकर वापस लौटते समय ये हादसा हो गया। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया कि मेमो के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button