ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

1.5 लाख मत्स्य बीज विधायक ने किया प्रवाहित, कहा- मत्स्य सम्पदा बनाये रखना चाहती है सरकार

बलरामपुर: 1.5 लाख मत्स्य बीज विधायक पलटूराम ने नदीं में किया प्रवाहित।बलरामपुर में मत्स्य विभाग ने प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राप्ती नदी के सिसई घाट पर 1.5 लाख मत्स्य बीज का संचय सदर विधायक पलटूराम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विधायक पलटूराम ने मछलियों के बच्चों को नदी में प्रवाहित किया।विधायक पलटूराम ने कहा कि अगर हम केवल मछलियों का शिकार करते रहे तो हमारी मत्स्य सम्पदा नष्ट हो जाएगी। इसीलिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना नदियों में मत्स्य सम्पदा बनाये रखना है और सभी मछुआरा समुदाय एवं मत्स्य व्यवसायियों को रोजगार से अच्छादित करना है। इसीलिए नदियों मत्स्य सम्पदा बनाये रखने के लिए रिवर रैचिंग कार्यक्रम किया गया।सहायक निदेशक मत्स्य ने योजनाओं की जानकारी दीसहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद वर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रेवती रमन चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए रिवर रैचिंग के उद्देश्य से अवगत कराया। निषाद पार्टी के अध्यक्ष आंधी प्रसाद निषाद ने सरकार के द्वारा मछुआ समुदाय के लिए किये जा रहे लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना की।ये लोग रहे उपस्थितकार्यक्रम में मत्स्य व्यवसायी राजन सिंह, मत्स्य हैचरी संचालक रजत सिंह, मत्स्य निरीक्षक बाबूराम, एवं अन्य मत्स्य व्यवसायी व कृषक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button