ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

सीहोर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच ने संभाला पदभार

सीहोर:  जिले के नवनियुक्त जिलाधीश एवं वर्ष 2012 के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रवीण सिंह अढाचय ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अब तक सीहोर जिले की कलेक्टरी का जिम्मा संभाले रहे वर्ष 2012 के आईएएस अधिकारी चंद्रमोहन ठाकुर कोे विदाई भी दी गई। नवनियुक्त कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच इससे पहले बुरहानपुर, सिवनी जिले में कलेक्टर एवं सतना नगर निगम में कमिश्नर के पदोें सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेेदारियां भी संभाल चुके हैं। अब उन पर विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों की महत्ती जिम्मेदारी होगी। नव नियुक्त कलेक्टर ने बुधवार को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पद्भार ग्रहण किया। अब उन पर मध्यप्रदेश में वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा के चुनाव एवम लोकसभा चुनावों की महत्ती जिम्मेदारी होगी। प्रवीण सिंह अढायच की तारीफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी कर चुके हैं तोे वहीं बेहतर कार्योें के लिए वे राष्ट्रपति सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। बुरहानपुर जिले में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी जल मिशन के काम को 100 प्रतिशत करने का रिकार्ड भी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुरहानपुर जिला प्रशासन के कामों की प्रशंसा ट्वीट पर भी कर चुके हैं। इसके अलावा 2 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति सम्मान भी प्रदान किया था। प्रवीण सिंह अढायच मूलतः राजस्थान केे रहने वाले हैं। उन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विस में भाग्य आजमाया औैर इसमें सफलता भी प्राप्त की। प्रवीण सिंह अढाचय का जन्म 23 अप्रैल 1987 को राजस्थान में हुआ था और उन्होंने सिविल सर्विस वर्ष 2012 में ज्वाईन की।

Related Articles

Back to top button