ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

 एचएमए ग्रुप के ठिकानों पर आईटी का छापा 90 घंटे के बाद समाप्त, ग्रुप की 100 करोड़ की अघोषित आय सरेंडर 

आगरा। आगरा के सबसे बड़े मीट कारोबारी एचएमए ग्रुप के ठिकानों पर पड़े आयकर विभाग का छापा करीब 90 घंटे के बाद समाप्त हो गया है। इस रेड में कई चौकाने वाले खुलासे हुए है। आयकर विभाग ने एचएमए ग्रुप की 100 करोड़ रुपये की अघोषित आय भी सरेंडर की है।
एचएमए ग्रुप द्वारा मीट का बड़ा कारोबार देश और विदेश के किया जाता है। शनिवार की सुबह करीब 9 बजे इनकम टैक्स की टीम ने आगरा सहित अन्य शहरों में ग्रुप के ठिकानों पर छापा मारा था। आगरा में एचएमए के करीब 18 ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी छापे की कार्रवाई को अंजाम दे रहे थे। आगरा में एचएमए ग्रुप के कार्यालय, कुबेरपुर स्थित स्लाटर हाउस, विभव नगर स्थित पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के आवास, संजय प्लेस स्थित कार्यालय सहित 12 जगहों पर टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया था। मंगलवार रात को यह रेड समाप्त हुई, जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारी तमाम दस्तावेजों के साथ रवाना हो गए।
आयकर विभाग के 150 अधिकारियों और कर्मचारियों की 5 नवंबर को शुरू हुई यह रेड 8 नवंबर की रात पूरी हुई। एचएमए ग्रुप द्वारा 100 करोड़ की अघोषित आय का सरेंडर किया गया है। इस पर आयकर विभाग की टीम टैक्स वसूलेगी। सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की सर्च में कुछ दैनिक वेतनभोगी हैं उनके एकाउंट से करोड़ों का लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है।
ताजनगरी के एचएमए के ठिकानों पर आयकर विभाग के अधिकारी इस करवाई को अंजाम दे रहे थे। मंगलवार की रात यह रेड पूरी हुई तो आयकर विभाग के अधिकारी एचएमए ग्रुप के मालिकों की प्रॉपर्टीज के कागजात समेत कई सबूत अपने साथ ले गए।

Related Articles

Back to top button