ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

भूत माजरा मोड़ पर कोहरे में ट्रक के नीचे नीचे घुसी बाइक; साथी PGI रेफर

यमुनानगर: दोनों को घायल अवस्था में नागरकि अस्पताल लाया गया।हरियाणा के यमुनानगर में गांव भूत माजरा मोड़ पर देर रात सड़क के किनारे खड़े ट्रक में बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई। उनको नागरिक अस्पताल लाया जहां, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हाे गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है। मृतक की पहचान गांव हरगढ़ के विशाल के तौर पर हुई है। वह दादा के लिए दवाई लेने गया था।मृतक के भाई हरगढ़ निवासी रिंकू ने बताया कि कल उसका भाई विशाल (23) व साथी अंकित (20) के साथ उसके दादा के लिए दवाई लेने हरनौल गए थे। वहां पर डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद वे हरनौल से कैंप में जा रहे थे कि। भूत माजरा के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। असल में कोहरे के कारण सामने खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया था। मोटरसाइकिल सीधे नीचे ट्रक में घुस गई और दोनों को गंभीर चोटें आई।राहगीर कमल ने बताया कि वह गांव आटावा से अपने काम पर जा रहा था। वह भूत माजरा के पास पहुंचा तो उसने देखा कि सड़क के किनारे मोटरसाइकिल पड़ी थी। उसने रुक कर देखा तो 2 युवक घायल अवस्था में ट्रक के नीचे पड़े थे। उसने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। अंकित की हालत गंभीर है और उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया।थाना छप्पर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। छानबीन के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए। बुधवार को विशाल के शव काे पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। दोनों युवक लोहे की शटरिंग का काम करते थे।

Related Articles

Back to top button