ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

कैदियों से 7 मोबाइल, 6 बैटरियां और 4 सिम कार्ड बरामद, वीडियो वायरल होने पर सख्ती

जालंधर: कपूरथला जेलपंजाब में कपूरथला स्थित सेंट्रल मॉडर्न जेल में पार्टी की वीडियो वायरल होने और मिल रहे नशे के खिलाफ जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान जेल में कैदियों से 7 मोबाइल, 6 बैटरियां और 4 सिम कार्ड बरामद हुए।वैसे कपूरथला सेंट्रल जेल से मोबाइल फोन मिलने का यह नया मामला नहीं है। अक्सर जेल में कैदियों से मोबाइल फोन मिलने या फिर जेल से वीडियो वायरल होने के मामले को लेकर मॉडर्न जेल सुर्खियों में रहती है। इससे पहले भी जेल से कई बार कैदियों से मोबाइल फोन मिल चुके हैं।डॉग स्क्वाड की मदद से कैदियों की ली जा रही तलाशी।इस बार तलाशी अभियान के दौरान जो मोबाइल फोन मिले हैं, उनमें से जेल प्रशासन का दावा है कि 3 लावारिस हालत में पड़े हुए मिले। जबकि 4 मोबाइल कैदियों के पास से बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन ने कैदियों की बैरकों और कैदियों की डॉग स्क्वाड लेकर तलाशी ली थी। जेल प्रशासन के शिकायत पर 3 अज्ञात समेत चार कैदियों के खिलाफ कारागार अधिनियम की धारा 52-ए के तहत पुलिस थाना कोतवाली​​​ ​(​​​कपूरथला) में मामले दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button