ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

जेवरा में ड्यूटी के दौरान साथी कर्मी से झगड़ा हुआ था; 4 पर केस

हिसार सिटी: अस्पताल में घायल सतपाल।हरियाणा के हिसार जिले के गांव जेवरा में वाटर वर्क्स के बेलदार सतपाल पर 3 अनजान लोगों ने हमला कर दिया। उसे घायलावस्था में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बरवाला थाना पुलिस ने कर्मचारी चंद्रपाल व 3 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 323,341 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।बरवाला पुलिस को दी शिकायत में सतपाल सिंह ने बताया कि वह 10 सालों से गांव जेवरा में डीसी रेट पर वाटर वर्क्स पर बेलदार के पद पर तैनात है। उसका ड्यूटी का टाइम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे बजे तक है। उसके अलावा एक अन्य कर्मचारी चंद्रपाल जो खेदड़ गांव से है, उसकी ड्यूटी शाम 5 बजे से सुबह 6 बजे तक है।शाम के समय चंद्रपाल से मोटर चलाने को लेकर बहस हो गई और कर्मचारी चंद्रपाल ले उसे गाली देते हुए देख लेने धमकी दी। सतपाल सिंह ने बताया कि इस दौरान वह बाइक पर घर जाने लगा तो रास्ते में 3 अनजान व्यक्तियों ने रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद तीनों आरोपी हथियारों सहित फरार हो गए। परिजनों द्वारा उसे बरवाला के सीएचसी में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हिसार नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया बरवाला पुलिस ने सतपाल के बयान पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button