ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

अब्दु रोजिक से पंगा लेना अर्चना गौतम को पड़ा भारी, हुई बोलती बंद

Bigg Boss 16 : अब्दु रोजिक ‘Bigg Boss 16’ के क्यूट कंटेस्टेंट हैं। शो में आए तमाम सितारे उन्हें काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ होती है। इतना ही नहीं, सलमान खान भी अब्दु की तारीफ करते नहीं थकते हैं। लेकिन अब घर से अर्चना गौतम और अब्दु रोजिक के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से दोनों जमकर एक दूसरे को सुना रहे हैं और यहीं हाल शो के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा।

दरअसल, जब से अब्दु रोजिक ‘Bigg Boss 16’ के घर के नए कैप्टन बने हैं, तब से ही वह अर्चना गौतम के निशाने पर हैं। इतना ही नहीं, कैप्टेंसी खत्म होने के बाद भी अर्चना ने उन्हें नहीं छोड़ा। ‘बिग बॉस’ के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें Bigg Boss अब्दु रोजिक की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा कैप्टन बताते हैं। इसके बाद ‘Bigg Boss’ बाकी कंटेस्टेंट्स को भी अब्दू रोजिक की कप्तानी को नंबर देने के लिए कहते हैं।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि अब्दु रोजिक को शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टेन, निमृत कौर अहलूवालिया सबसे ज्यादा नंबर देते हैं। वह अब्दु की जमकर तारीफ भी करते हैं। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित गुप्ता और अर्चना गौतम, अब्दु को बहुत कम नंबर देते हैं वहीं, आखिर में अर्चना कहती हैं कि वह हमेशा ही सोते रहते हैं। अर्चना की यह बात सुनकर अब्दु का गुस्सा फट पड़ता है।

अब्दु रोजिक गुस्से में अपनी सीट से उठते हैं और अर्चना से कहते हैं, ‘अगर तुम बीमार होती हो तो तुम नहीं सोती हो?’ अब्दु की कड़क आवाज सुनकर अर्चना शांत हो जाती हैं। वहीं, घर के बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं।

Related Articles

Back to top button