ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

कर्म के साथ आखिर भाग्य का होना कितना जरूरी है, पढ़ें सफलता के 5 मंत्र

व्यक्ति का कर्म उसके भाग्य को निर्धारित करता है। सफलता को पाने के लिए व्यक्ति अथक प्रयास करता है। लेकिन कई बार उसे सफलता मिल जाती और कई बार किए हुए कर्मों की वजह से सफलता नहीं मिलती है। फिर भी व्यक्ति कही न कही अपने भाग्य को लेकर कर्म करता रहता है। कुछ व्यक्ति को जब बार – बार असफलता मिलती है तो वह अपने भाग्य को ही कोसता है।
लेकिन व्यक्ति को ये समझना चाहिए की सिर्फ भाग्य के भरोसे सफलता नहीं मिलती है। उसे एक सफल व्यक्ति बनने के लिए भाग्य के साथ कर्म की भी जरूरत होती है। एक विद्वान के अनुसार, आपके जीवन से जुड़ा जो मरा हुआ अतीत है, उसे दफना दो क्योंकि अनंत भविष्य तुम्हारे सामने है।
हमेशा इस बात को ध्यान रखो कि प्रत्येक शब्द, विचार और कर्म तुम्हारे भाग्य का निर्माण करता है। ना की भाग्य तुमको बनाता है। स्पष्ट शब्दों में कहें तो व्यक्ति का कर्म ही उसका भाग्य बनाता है। आइए कर्म और भाग्य से जुड़े इस में को समझते है।
अगर व्यक्ति भाग्य के भरोसे बैठा रहेगा तो उसे कभी भी सफलता नहीं मिलेगी। कहते है की ऐसी व्यक्ति का भाग्य निश्चित रूप से सो जाता है। और आप जब अपने कर्म के साथ अपने भाग्य को लेकर चलते है तभी आपको सफलता मिलती है।
व्यक्ति के जीवन में हर अच्छा बुरा समय आता है। उसे हर अच्छे बुरे समय के लिए तैयार रहना चाहिए। और उसके जीवन में जो भी जैसा समय आता है उसे स्वीकार करना चाहिए। क्योंकि कर्म से व्यक्ति का भाग बदल जाता है।
किसी महान व्यक्ति ने कहा है की जीवन में स्वयं के पुरुषार्थ द्वारा प्राप्त की गई सफलता और ऐश्वर्य ही आपका भाग्य है।
हर व्यक्ति के जीवन में एक बार जरूर भाग्य उदय होता है। उसे कैसे सदुपयोग करना है ये उस व्यक्ति के कर्म पर निर्भर करता है। इसलिए रहिए आप अपना कर्म करते ,तभी भाग्य भी आपका साथ देगा।
व्यक्ति के जीवन में जो भी होता है , उसका जिम्मेदार वो स्वयं होता है। उसे कभी भी अपने भाग्य को नहीं कोसना चाहिए। कर्म करते रहो तभी भाग्य तुम्हारा साथ देगा।

Related Articles

Back to top button