ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, लोगाें को उनके अधिकारों के बारे में बताया

औरैया: औरैया की ग्राम पंचायत बढुआ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ।औरैया की ग्राम पंचायत बढुआ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्राविधिक स्वयंसेवकों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ एवं विवाद के समाधान के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रधान, सचिव व लेखपाल ने कई समस्याओं को निस्तारित भी किया।प्राइमरी स्कूल बढुआ में विधिक साक्षरता शिविर में प्राविधिक स्वयंसेवक योगेश चंद्र स्वामी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “हक़ हमारा भी तो है” अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं व उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे मोटे घरेलू वाद विवाद, बैंक लोन, बिजली बिल, फोन बिल व भूमि अधिग्रहण सम्बंधित समस्याएं बहुत आसानी से लोक अदालत द्वारा निपटाई जा सकती हैं। स्वयंसेवक अनुराग त्रिपाठी ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र द्वारा समस्या निस्तारण की जानकारी दी।स्वयंसेवक अनुज कुमार ने मिशन शक्ति, महिला अधिकारों, सामान्य कानून व अधिकारों के बारे में बताया। लेखपाल कपिल कुमार ने पराली प्रबंधन व भूमि विवाद से जुड़े मामलों के बारे जानकारी दी। कुछ मामलों का निस्तारण भी किया। सचिव राजीव शुक्ला ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री आवास, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन योजनाओं की पात्रता के बारे में बताया। शिविर में तमाम ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक मुहीत सिद्दीकी ने किया। शिविर में ग्राम प्रधान ममता यादव, प्रतिनिधि सुनील यादव, राम सनेही, योगेश कुमार, आशा सुषमा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रीता और सरिता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button