ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
ग्वालियर

ग्वालियर बदमाश ने चाकू की नौक पर किया रेप

ग्वालियर में चाकू की नोंक पर रेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक लड़की को धमकाकर होटल ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की होटल से निकली और थाने पहुंची। हालांकि यहां सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता SSP ऑफिस पहुंची और अधिकारियों से शिकायत की। लड़की ने बताया कि एक साल पहले भी उसने रेप किया था, लेकिन तब राजीनामा हो गया था। थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए हैं। यह है पूरा घटनाक्रम ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के श्री विहार कॉलोनी में रहने वाली 21 साल की सोनिया (बदला हुआ नाम) मंगलवार को SSP कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि ढोली बुआ के पुल पर रहने वाले मोहम्मद शाहिद उर्फ राजा एक दिन पहले उसके घर आया था। उसके पास चाकू था। उसने चाकू दिखाकर डराया और आनंद नगर चौराहे स्थित मुस्कान वाटिका के पास एक होटल में ले गया। यहां दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीटा। किसी तरह वहां से बाहर निकली और घर पहुंची। इसके बाद थाने गई। हालांकि वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंची। एक साल पहले भी किया था रेप युवती ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपी पास ही किराए के मकान में रहता था। जनवरी 2022 में भी उसे धमकाकर सिटी सेंटर के एक होटल में ले जाकर रेप किया था। तब पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। इस मामले में युवती ने कोर्ट में बयान बदलकर आरोपी से राजीनामा कर लिया था। जांच कर कार्रवाई के दिए आदेश क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि युवती ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि एक साल पहले उसके पड़ोस में रहने वाला युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। संबंधित थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button