ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

सरिए से लदे ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो गाड़ी; 4 घायल, अस्पताल में भर्ती

जालंधर: स्कॉरपियो गाड़ी जो हादसे का शिकार हो गईबढ़ती ठंड और वातावरण में पराली के धुएं ने स्मॉग का रूप धारण करना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे रात को अंधेरा गहराता है तो हाईवे पर पर विजिबिलिटी भी कम हो रही है। इसी का नतीजा देर रात को जालंधर-लुधियाना हाईवे पर देखने को मिला। देर रात स्मॉग के कारण आगे कुछ दिखाई न देने से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी आगे सरिया ले जा रहे ट्रक से जा टकराई।सरिए से लदा ट्रक जिसके पीछे स्कॉर्पियो टकराई।हादसे में सरिए स्कॉर्पियों गाड़ी को चीरते हुए उसमें जा घुसे। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें हादसे के बाद पहले सिविल अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए दयानंद मेडिकल कालेज (DMC) लुधियाना के लिए रेफर कर दिया गया है। अभी तक तक घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है कि वह कहां के रहने वाले थे।जालंधर की तरफ से आ रही गाड़ीमौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-19एस-0020 जालंधर की तरफ से आ रही थी। जैसे ही कमालपुर गेट श्री हनुमंता स्कूल के पास पहुंची तो आगे सरिए से लदे ट्रक के पीछे जा टकराई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हादसा स्मॉग का कारण आगे कुछ दिखाई नहीं देने के कारण हुआ। ट्रक से सरिए भी काफी बाहर थे।मौके पर पर पहुंची पुलिस जांच करती हुईकुछ दिन पहले भी हुआ था हादसापुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों को डीएमसी में भेजा गया है, लेकिन अभी तक जानकारी जुटाई जा रही है कि घायल कहां के रहने वाले थे। बता दें कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है यह दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है। अकसर यहां पर हादसे होते हैं। यहां पर कुछ दिन पहले भी एक कार हादसे का शिकार हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार भी अभी मौके पर ही खड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button