ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कई मामलों में वांछित था गैंगस्टर आरोपी, गैंग के अन्य बदमाशों की तलाश

मैनपुरी: मैनपुरी में एसपी ने 10 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में थाना क्षेत्र की पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई में वांछित बताया जा रहा है। आरोपी गैंग बनाकर घटना को अंजाम दिया करता था।बदमाश को गिरफ्तार करने की सफलता बिछवां थाना पुलिस के थाना प्रभारी अमित सिंह को मिली है। पुलिस के अनुसार शिवम पुत्र मुन्ना लाल निवासी गांव बिलों थाना बिछवां द्वारा करहल थाना क्षेत्र में घटना कारित की थी जिसका मुकदमा उसके खिलाफ करहल थाने में दर्ज कर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी, जिसकी विवेचना थाना बरनाहल की पुलिस कर रही है।मैनपुरी में एसपी ने 10 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।तमंचा और कारतूस बरामदपुलिस ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आज शिवम को पुलिस के मुखबिर की सूचना पर बिछवां थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पुलिस को एक 12 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिसे न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। हालांकि, पुलिस के ऑपरेशन धरपकड़ अभियान से अपराधियों में खलबली मच गई है।आरोपी के पास से पुलिस ने असलहा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारीपुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए अपराधियों और अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में करहल थाना क्षेत्र से 10 हजार का इनामी शातिर अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट का वांछित शिवम पुत्र मुन्नालाल को बिछवां पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें अन्य घटनाएं भी कारित की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।

Related Articles

Back to top button