ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

395 पंचायतों में जिला परिषद व पंचायत समिति के 892 बूथों पर होगा मतदान

करनाल; हरियाणा के करनाल में बुधवार को होने वाले जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को EVM और चुनावी सामग्री देकर अपने अपने बूथों के लिए रवाना किया गया। इससे पहले चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मियों को EVM मशीन के बारे में जानकारी दी गई ताकि चुनाव के दौरान कोई दिक्कत न आए। कर्मियों से आह्वान किया गया है कि वे निष्पक्ष तरीके से पंचायत चुनाव पूरा कराएं।DAV स्कूल में दी EVM की ट्रेनिंगमंगलवार को करनाल में DAV स्कूल में EVM मशीन के बारे में जानकारी दी गई। उसके बाद पोलिंग पार्टियों को EVM और चुनावी सामग्री लेकर रवाना किया। यह सभी पोलिंग पार्टियां कल मतदान होने के बाद जहां से EVM व चुनाव सामग्री ली है उन्हीं केंद्रों पर EVM व चुनावी सामग्री जमा कराएंगी।EVM की जांच करती टीम।9 ब्लॉक में 395 पंचायतों में होंगे चुनावबता दें कि जिला करनाल के 9 ब्लॉक में 395 पंचायतों के चुनाव होने हैं। जिसके लिए 423 जगहों/लोकेशन पर कुल 892 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर वोटिंग होनी है। कुल 892 बूथों में से 127 संवेदनशील बूथ व 162 अति संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं। इस दौरान जिला करनाल में विभिन्न एरिया में कुल 52 पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है, जो लगातार गश्त पर रहेंगी।10 स्थानों पर पुलिस की नाकाबंदीइसके अलावा करनाल में 10 विभिन्न जगहों पर पुलिस की पुख्ता नाकाबंदी रहेगी। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की गहनता से जांच की जाएगी। इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला करनाल में करीब 3000 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तैनात रहेंगे और अपने कर्तव्य का पूरी ईमानदारी व अनुशासन के साथ निर्वहन करेंगे।चुनाव समग्री लेती टीम।चुनाव को लेकर प्रशासन के पुख्ता इंतजामDAV स्कूल में पहुंचे SDM अनुभव मेहता ने बताया कि प्रशासन द्वारा आज सभी ब्लॉक में टीमों को चुनाव सामग्री उपलब्ध करवा दी है। समय से टीमें अपने अपने केंद्रों पर रवाना हो रही है। दो बार टीम की पहले भी ट्रेनिंग हो चुकी है। आज भी चुनाव सामग्री देने से पहले उनकी ट्रेनिंग करवाई गई है। करनाल ब्लॉक में कुल 90 बूथ बनाए गए है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन के इंतजाम पुख्ता है।

Related Articles

Back to top button