ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

40 नए मरीज आएं सामने, शहरी आबादी लगातार हो रही संक्रमित

लखनऊ: राजधानी के बलरामपुर अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजयूपी में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहरी इलाकों के अलावा अब ग्रामीण क्षेत्र भी इसकी जद में आ रहे हैं। सोमवार को 40 नए मरीज डेंगू की चपेट में आ गए हैं।स्वास्थ्य विभाग ने हॉटस्पॉट इलाकों के 2009 घरों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। 10 घरों में डेंगू लार्वा मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन इलाकों में स्क्रीनिंग करा रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि मलेरिया विभाग की टीम स्लाइड तैयार कर रही है। लक्षण के आधार पर डेंगू की जांच कराई जा रही है। बुखार पीड़ितों को दवाएं दी जा रही हैं।लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजउन्होंने बताया कि लखनऊ में 217 बेड सरकारी अस्पताल में आरक्षित हैं। 319 स्थानों पर एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया है। जबकि नगर निगम ने 371 स्थानों पर फागिंग कराई है। 62 मलिन बस्तियों में लगातार तीन दिन एंटीलार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जा रही है।यहां मिले मरीजडेंगू ने 40 लोगों को चपेट में लिया है। अलीगंज, एनके रोड व आलमबाग में पांच-पांच लोग डेंगू की जद में आ गए हैं। ऐशबाग में दो, सरोजनीनगर में तीन, मोहनलालगंज में दो, इन्दिरानगर चार, चिनहट में तीन, बीकेटी में तीन, इटौजा में तीन, गुडम्बा में दो, टूडियागंज में तीन लोग डेंगू की जद में आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button