ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

5 गुना पैसा करने का लालच देकर करते थे ठगी; डाई मशीन के साथ 226 बंडल बरामद

अंबाला: मुलाना थाना पुलिस।हरियाणा के अंबाला में CIA ने 5 गुना पैसा करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। CIA-1 ने गुप्त सूचना पर रेड करते हुए 4 आरोपी दबोचे हैं, जिनके कब्जे से एक स्कार्पियो गाड़ी, नकली नोट के बंडल तैयार करने वाली डाई मशीन और 226 बंडल बरामद किए हैं। पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा आज प्रेस वार्ता करके बड़ा खुलासा करेंगे।कागज के 226 बंडल बरामदइनके कब्जे से 100-100 रुपए के 195 पैकेट, 500-500 रुपए के 4 पैकेट बरामद किए हैं। इन पैकेट पर एक-एक 100-100 और 500-500 रुपए का नोट लगे हुए थे। असली नोट के नीचे उसी साइज के सफेद कागज के टुकड़े लगे हुए मिली। साथ ही नोटों के आकार के कटे हुए सफेद रंग के कागज के 27 बंडल भी बरामद किए हैं।किराए के मकान में चल रहा था धंधाशातिर ठग दोसड़का चौक से गुरुद्वारा साहिब के पास किराए के कमरे में यह धंधा चला रहे थे। CIA ने गांव दो सड़का निवासी मोहित, यमुनानगर के गांव मघ्घरपुर निवासी अजय, गांव गुंदियाना निवासी सुनील, मन्निंद्र कुमार को काबू किया है। हालांकि, इनके अलावा इस धंधे में गांव कडासन निवासी विशाल खत्री, यमुनानगर के गांव छप्पर निवासी रोहित, बड़ी कांदडी निवासी छोटू, गांव सढौरा निवासी तिलक राज, दोसड़का निवासी ईल्लू और गांव भंबोली निवासी विशाल भी शामिल हैं।आरोपियों को रिमांड पर लेगी CIAबताया गया कि गिरोह पूरी प्लानिंग के साथ लोगों से असली करेंसी लेकर 5 गुना पैसे करने का लालच देकर पैसे हड़पते थे। आरोपियों के पास एक मर्सिडीज भी गाड़ी थी। आरोपियों के खिलाफ मुलाना थाना में धारा 420,120-बी, 489-D के तहत केस दर्ज किया गया है। CIA-1 आज आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लेगी।

Related Articles

Back to top button