ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

ओडिशा से 104 किलो गांजा लेकर यूपी जा रहा था तस्कर, बेलगहना पुलिस ने छतौना बस स्टैंड से किया गिरफ्तार

बिलासपुर: आरोपी तस्कर।साधु बनकर गांजा की तस्करी कर रहे अधेड़ को बेलगहना पुलिस ने पकड़ा। उसके कब्जे से 104 किलो गांजा बरामद हुआ। तस्कर उड़ीसा का रहने वाला है और माल लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था। सोमवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति साधु के कपड़े पहना हुआ है और उसके पास बड़ी मात्रा में गांजा है। एसएसपी ने बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह को तस्कर को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस टीम बनाकर मुखबिरों के बताए स्थान छतौना बस स्टैंड में गई और घेराबंदी कर साधु के वेश में खड़े अधेड़ को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कदरी साताराव उर्फ संतोष गिरी (46) बताया।वह उड़ीसा रायगढ़ के आम्टी थाना गुनपुर का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास बोरी में कपड़ों के भीतर छिपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। तौल कराने पर यह 104 किलोग्राम निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मिले गांजा को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वह उड़ीसा से बस में सवार होकर बिलासपुर तक ट्रेन से आया था और बिलासपुर से बस में बैठकर उत्तरप्रदेश की ओर जा रहा था। पुलिस से बचने व चकमा देने के लिए साधु की वेशभूषा में था।

Related Articles

Back to top button