ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

घाट पर हजारों दीयों से की गई सजावट;भक्तिमय माहौल से भावविभोर हुए श्रद्धालु, जबरदस्त आतिशबाजी भी की गई

कोरबा: कोरबा जिले में सोमवार को देव दीपावली के मौके पर हसदेव नदी के तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। 5100 दीयों से पूरा घाट जगमगा उठा। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ घाट पर उमड़ पड़ी।हसदेव नदी को जीवनदायिनी कहा जाता है। वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर कोरबा में हसदेव नदी की महाआरती की गई। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हिंदू क्रांति सेना ने पहली बार ये भव्य आयोजन किया। हसदेव नदी घाट पर कुछ इस अंदाज में सजावट की गई, जैसे वाराणसी, हरिद्वार और ऋषिकेश घाट का नजारा यहां जीवंत हो उठा। यहां का माहौल अलौकिक था। महाआरती के घंटों पहले से यहां लोग आने शुरू हो गए थे। आरती से पहले पुरोहितों ने शंखनाद किया।महाआरती में उमड़ी लोगों की भारी भीड़।हिंदू क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में दूध से रुद्राभिषेक किया गया। यहां पर हसदेव को लाल चुनरी समर्पित की गई। काफी देर तक लोगों ने भक्ति संगीत और आतिशबाजी का आनंद लिया। हसदेव नदी की अद्भुत छटा देखकर लोग भावविभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने हसदेव घाट पर दीप प्रज्वलित किए और फिर महाआरती में हिस्सा लिया।हसदेव माता के आसपास जलाए गए दीपक।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की गई। 21 लीटर दूध से रूद्राभिषेक भी किया गया। वहीं बैंड-बाजे की धुन पर मां हसदेव नदी का 51 मीटर लंबी चुनरी से श्रृंगार भी किया गया। नदी के इस घाट से उस घाट तक दोनों तरफ श्रद्धालु उमड़े रहे और इस भव्य नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते रहे। इस दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र साउंड एंड लाइट शो भी रहा।आयोजन में कोरबा और आसपास के जिले के भी लोग हुए शामिल।वैदिक मंत्रोच्चार, श्री गंगा और महादेव की आरती, दिव्य शंखनाद के बीच हसदेव नदी की महाआरती 9 पंडितों ने धूप-दीप से कराई। इसके बाद शांति पाठ भी किया गया। आयोजन में हिन्दू क्रांति सेना के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता दी। इस आयोजन की शहरवासियों ने खूब सराहना की है।

Related Articles

Back to top button