ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड ने मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ की स्क्रीनिंग रोकी..

महाराष्ट्र के राकांपा नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र आह्वाड व उनके समर्थकों ने सोमवार शाम ठाणे में मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ का प्रदर्शन रुकवा दिया। इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी के गलत चित्रण का आरोप है।

पूर्व मंत्री आह्वाड का कहना है कि फिल्म में वो बातें दर्शाई गई हैं, जो इतिहास में घटी ही नहीं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी बातों का फिल्म में प्रदर्शन क्यों होना चाहिए? इसी आपत्ति को लेकर वे और उनके समर्थक कल शाम एक मल्टीप्लेक्स में पहुंचे और वहां जबर्दस्ती करते हुए फिल्म का प्रदर्शन रुकवा दिया। इस दौरान दर्शकों ने विरोध किया और एक दर्शक ने उन्हें रोका तो उसके साथ मारपीट की गई। उधर, एक मराठा संगठन के सदस्यों ने पुणे के एक थिएटर में इस फिल्म की स्क्रीनिंग को रोक दिया। उनका आरोप है कि यह फिल्म इतिहास को विकृत ढंग से प्रदर्शित करती है।

संभाजी ने दी थी चेतावनी
इससे पहले शिवाजी के वंशज और पूर्व सांसद संभाजीराजे छत्रपति ने एलान किया था कि मराठा सम्राट का गलत ढंग से फिल्म में वर्णन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगामी मराठी फिल्म “वेदांत मराठे वीर दौदाले सात” का भी विरोध किया था। इसमें अक्षय कुमार छत्रपति शिवाजी की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है

Related Articles

Back to top button