ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

आढ़ती ने 500 कट्‌टे फ्लोर मिल में भेजे थे; ट्रक ड्राइवर पर FIR

जींद। हरियाणा के जींद से गेहूं से भरा एक ट्रक मेरठ (उत्तर प्रदेश) के लिए भेजा गया था। ट्रक में लोड गेहूं बीच रास्ते में गायब हो गया। ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की गई तो, उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब नरवाना के आढ़ती ने ड्राइवर ने गेहूं को बीच रास्ते में किसी और को बेचने का आरोप लगाया। शहर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है।अनाज मंडी नरवाना के आढ़ती शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसने 18 अक्टूबर को फर्म रति राम ओम प्रकाश दुकान नम्बर 71 नई अनाज मंडी जींद से गेहूं के 500 कट्टे (लगभग 252 क्विंटल) खरीदे थे। उसने इन गेहूं को रामा फलौर मिल, मेरठ उत्तर प्रदेश के लिए भेजने था। गेहूं भेजने के लिए हरियाणा पंजाब रोड लाइन्स (गब्बर सिंह राणा (राज कुमार) ट्रांसपोर्टर से एक ट्रक किराये पर लिया था। इस ट्रक का मालिक गांव सिरसा गुजर तह हसनपुर जिला ज्योतिबाफुले नगर (यूपी) निवासी ओंकार है।उसने इस ट्रक में कट्टे लदवा कर भेज दिया था। जब उसने रामा फ्लोर मिल से अपने गेहूं के रुपए मांगे तो उसने कहा कि माल अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके बाद उसने इस बारे ओंकार से बात की तो उसे कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं मिला। उसने आशंका जताई की ट्रक ड्राइवर दरवेश ने किसी अन्य को उसके गेहूं के कट्टे बेच दिए। पुलिस ने शिव कुमार के खिलाफ चोरी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button