ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

बुजुर्ग दंपती के घर के बाहर आरोपी 3 फायर कर हुए फरार, पति गया था बाजार

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता के कत्ल के पांच दिन के बाद फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात युवक बुजुर्ग दंपती के घर के बाहर तीन गोलियां चला फरार हो गए। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि अज्ञात युवकों की पहचान हो सके।घर के गेट पर गोली का निशान।घटना सोमवार रात की छेहर्टा के अंतर्गत आती डॉ. हेतराम कॉलोनी की घटना है। बलकार सिंह ने जानकारी दी कि सोमवार रात वह सामान लेने के लिए बाजार गए हुए थे। वापस आए तो पड़ोसियों ने फायरिंग की जानकारी दी। बलकार सिंह की पत्नी दलबीर कौर ने बताया कि वह अंदर काम कर रही थी। तभी गोलियों की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो आरोपी फायरिंग करके जा चुके थे। इस दौरान दौरान पुलिस का तीन खोल घर के बाहर से मिले हैं, जिनमें से एक फायर घर के दरवाजे पर भी किया गया।मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।परिवार की नहीं है दुश्मनीबलकार सिंह का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही किसी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा है। उन्हें भी समझ नहीं आ रही कि उनके घर पर हमला करने वाले आरोपी कौन हैं।पुलिस ने जांच की शुरूछेहर्टा थाने के एसएचओ ने जानकारी दी कि उन्हें 112 से गोली चलने की जानकारी मिली थी। हरप्रीत सिंह नामक पड़ोसी ने फोन कर गोलियां चलने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंचे तो यहां से तीन खोल बरामद हुए। दो हवाई फायर किए गए, एक गोली घर के गेट पर मारी गई। परिवार को गोलियां चलाने वाले की कोई जानकारी नहीं है। जिसके बाद इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की जानकारी मिल सके।

Related Articles

Back to top button