ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

डीएम ने एसपी के साथ ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ, खेल कूद को बताया भाईचारे के प्रसार का माध्यम

बहराइच: एकल अभियान अन्तर्गत इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच में आयोजित अभ्युदय खेल-कूद प्रतियोगिता का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ ध्वाजारोहण कर शुभारम्भ किया।अभ्युदय खेल-कूद प्रतियोगिता में लखीमपुर, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, साकेत(अयोध्या), गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बस्ती, देवरिया से आये हुए 16 जनपदों के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एकल अभियान अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिता में ऊँची कूद, लम्बी कूद, दौड़, कबड्डी और कुश्ती में अपने-अपने जनपद के विजेता खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल किये गए हैं।जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने कहा कि हम जिस मिट्टी से पैदा हुए हैं, उसके प्रति हमें श्रद्धा और निष्ठा होनी चाहिए। खेल-कूद में कभी हार-जीत नहीं होती बल्कि व्यापक स्तर पर भाईचारे की भावना का प्रसार होता है।डीएम ने लोगों को सम्मानित किया।गांवों से भी निकल रही प्रतिभाएंएकल अभियान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह गांव-गांव में छिपी हुयी प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा है। सम्पूर्ण देश के एक लाख गॉवों से एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं जो देश की नयी पीढ़ी को पूरे समर्पण भाव से शिक्षित व सुसंस्कृत कर रहे हैं। डॉ. चन्द्र कहा कि प्रतिभाओं को गाँव से निकाल कर अभ्युदय यूथ क्लब के माध्यम से एक मंच देने का काम एकल विद्यालयों द्वारा किया जा रहा है।खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते डीएम।इन लोगों ने बढ़ाया उत्साहइन्दिरा स्टेडियम पहुंचने पर आयोजक मण्डल के अशोक कुमार मातनहेलिया, प्रभाग अभियान प्रमुख शम्भू कुमार सिंह, शीतल प्रसाद अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, अनिल बंसल, कृष्ण मोहन गोयल, अरुलता दीदी, देवनारायण, अमर नाथ अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, छोटे लाल गुप्ता, राघवेंद्र सैनी, धर्मेंद्र सिंह, अजय ड्रोलिया आदि ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक केशव प्रसाद चौधरी का शाल व स्मृत चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button