ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पुलिस की गिरफ्त से भागे आटो चालक को वाहन ने मारी टक्कर,मौके पर मौत

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस थाने से पुलिस की गिरफ्त से भागे एक आटोरिक्शा चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।महिला से छेड़खानी के आरोप में पुलिस उसे पूछताछ के लिए थाने लाई थी।मृतक की पहचान मजनू का टीला क्षेत्र निवासी राहुल के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:15 बजे एक 40 वर्षीय महिला सिविल लाइंस थाने आई और आरोप लगाया कि मेट्रो स्टेशन पर एक आटोरिक्शा चालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।महिला की शिकायत पर तीन कांस्टेबल उसके साथ विधानसभा मेट्रो स्टेशन गए और आरोपित आटोरिक्शा चालक को पकड़ लिया।
भागने के दौरान वाहन ने मारी टक्कर
पुलिस ने बताया कि आरोपित आटोरिक्शा चालक नशे में धुत था।पुलिस उसे अपने साथ थाने लेकर आई।थाने पहुंचने के बाद जब आरोपित राहुल थाने के गेट के बाहर अपना आटोरिक्शा खड़ा कर रहा था तो पीड़िता आक्रामक होने लगी।डीसीपी ने बताया कि पुलिस थाने के कर्मचारियों ने महिला को शांत करने की कोशिश की।इसी बीच राहुल गेट से फरार हो गया।पुलिस उसे पकड़ने के लिए पीछे से गई लेकिन एक अज्ञात मोटर वाहन ने राहुल को टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button