ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

16 हिंदू व 25 VVIP नेताओं की सुरक्षा रिव्यू के लिए कमेटी गठित

अमृतसर; डीजीपी गौरव यादव।पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार दोपहर शिवसेना (टकसाली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सूरी की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन जाग गया है। घटना के तीसरे दिन पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य के हिंदू नेताओं और VVIPs की सुरक्षा को जांचने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देने के भी आदेश दिए हैं।प्रतीकात्मक तस्वीर।मिली जानकारी के अनुसार, डीजीपी यादव की तरफ से बनाई गई कमेटी को राज्य के 16 हिंदू नेताओं और 25 VVIPs की सुरक्षा रिव्यू करने के लिए कहा है। इनमें से कईयों के पास पहले से ही सुरक्षा है। किसी के पास Y तो किसी के पास Z श्रेणी की सुरक्षा है, लेकिन यह कमेटी रिव्यू के बाद इनकी सुरक्षा में बढ़ौतरी या कमी ला सकते हैं। इस कमेटी में पुलिस के अलावा इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी भी शामिल हैं।धमकियों की कॉल का भी रिव्यू होगाडीजीपी की तरफ से गठित की गई यह कमेटी बीते दिनों पंजाब में VIP और अन्य को आ चुकी धमकियों का भी रिव्यू करेगी। इसके अलावा इंटेलिजेंस विंग की इनपुट का भी सहारा लिया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर इस कमेटी सुरक्षा रिव्यू करके रिपोर्ट डीजीपी को देनी है।जाने किस के पास कौन-कौन से ही सुरक्षाअभी तक पंजाब पुलिस शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दो बड़े नेताओं को Z+ और तीन सीनियर नेताओं को Y श्रेणी, पंजाब भाजपा के पांच सीनियर नेताओं को Y श्रेणी, कांग्रेस के एक सीनियर नेता को Z श्रेणी, तीन नेताओं को Y श्रेणी और कुछ अन्य नेताओं को साधारण सुरक्षा देती है। ताजा घटनाक्रम के बाद अब हिंदू नेताओं को भी सुरक्षा दी जाएगी। इसके अलावा 25 नेताओं की सुरक्षा को रिव्यू के बाद बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button