ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

दूसरे दुकानों और घर तक पहुंची आग की लपटें; परिवार के सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया

कोंडागांव: कोंडागांव में एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग लग गई।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार की रात सड़क किनारे स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि दुकान में रखा लाखों रुपए का सारा सामान जलकर खाक हो गया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। बताया जा रहा है शॉप के पीछे घर भी था। आग की लपटें घर तक भी पहुंची। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।आग बुझाने जुटे लोग।जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव में शहर के बीच स्थित सतेंद्र इलेक्ट्रॉनिक शॉप में आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक शॉप के पास में साइकिल और कपड़े की दुकान भी थी। बताया जा रहा है कि, आग की लपटें इन दुकानों तक भी पहुंच गई। इस हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। शहर के लोग भी आग बुझाने प्रशासन का साथ दे रहे थे।आग की लपटें।घर में थे 15 सदस्य, सभी सुरक्षितजानकारी के मुताबिक दुकान के पीछे स्थित घर तक आग की लपटें पहुंच गई। घर में 15 लोग मौजूद थे। जिन्हें समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घर पर 4 घरेलू सिलेंडर भी रखे हुए थे। जिन्हें भी हटा दिया गया। लोगों का कहना है कि कहीं आग ज्यादा न फैल जाए इसलिए समय रहते हुए सभी शहरवासी मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे रहे। इधर, पुलिस का कहना है कि इस हादसे में कितने का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं है। परिवार के लोग सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button