ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

जहां-जहां राम गए और रुके, उन जगहों पर होकर निकलेगा रथ, जनकपुर में लेगा विश्राम

मऊ: मऊ के थाना कोपागंज में नवसेमर घाट स्थित बारहदुवरिया शिव मंदिर पर आज राम रथ पहुंच गया। जनता ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर रथ का स्वागत किया। यहां से ये रथ मऊ के रामघाट होते हुए बिहार के बक्सर तक जाएगा। 8 दिन हवन के पश्चात वहां से जनकपुर के लिए रथ रवाना होगा।भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के अध्यक्ष डॉ राम अवतार ने बताया कि इस राम रथ का शुभारंभ लखनऊ से सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर किया है। यह रथ उन उन जगहों पर जाएगा, जहां-जहां पर मुनि विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण को लेकर धर्म की रक्षा के लिए पैदल रुके। जिन जिन जगहों पर रामचंद्र के चरण पड़े और वहां रुकते हुए उन उन जगहों पर होता हुआ यह रथ जाएगा। रात्रि 8:00 बजे तक यह रात बिहार के बक्सर में पहुंच जाएगा।बक्सर में 8 दिन होगा पूजनवहां आठ दिनों के हवन पूजन के पश्चात जनकपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगा। इसका उद्देश्य रामराज्य की परिकल्पना को साकार करना है तथा लोगों को यह जानकारी देना है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इन इन जगहों से होते हुए धर्म की रक्षा के लिए मुनि विश्वामित्र के साथ गए थे।रथ में रखी चरण पादुका।जनकपुर तक जाएगा रथसहरोज निवासी अजय राय ने बताया कि भगवान श्री राम अपनी पहली धर्म रक्षा की यात्रा विश्वामित्र के साथ जो शुरुआत की थी और वह जिन-जिन जगहों पर होते हुए रुकते हुए बिहार जिले के बक्सर से होते हुए जनकपुर तक गए थे, उन जगहों पर होते हुए यह रथ जा रहा है।राम रथ में बनी पेंटिंग।यही राम रथ आज मऊ पहुंचा। यहां लोगों ने रथ का स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button